‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने रद्द किया…….

Narendra Modi (1) (1)

पीएम नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों पर भारतीय सेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने यूरोप दौरे को रद्द कर दिया है. इससे पहले, पीएम मोदी रूस दौरे को भी रद्द कर चुके हैं.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा पर जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपनी इस यात्रा को रद्द कर दिया.

इससे पहले, पीएम मोदी ने रूस में 9 मई को होने वाले विजय दिवस समारोह में नहीं शामिल होने का निर्णय लिया था. रूस ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मई को मॉस्को में होने वाले विजय दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे.

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा था, “भारत के नेता नहीं आएंगे हालांकि भारत का प्रतिनिधित्व होगा.”

बता दें कि देर रात किए गए एयर स्ट्राइक की जानकारी सेना ने एक्स पर ही दे दी थी. सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भर चले ऑपरेशन की लगातार निगरानी कर रहे थे. भारत ने पाकिस्तान और पीओके में उन ठिकानों पर हमला किया, जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!