भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैच बहिष्कार पर सुनील गावस्कर ने दी प्रतिक्रिया, कह डाली यह बात….

Sunil Gavaskar (1)
The Hindi Post

भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैच बहिष्कार पर सुनील गावस्कर ने दी प्रतिक्रिया, कह डाली यह बात….

 

पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि आगामी टीम टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम भाग लेगी लेकिन भारत के खिलाफ अपना मैच नहीं खेलेगी. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है पर उससे पहले ही पाकिस्तान पीछे हट गया है.

पाकिस्तान सरकार ने यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के बांग्लादेश मामले पर दिए गए फैसले के बाद लिया है. बांग्लादेश ने मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी क्रिकेट टीम को भारत भेजने से मना कर दिया था. बांग्लादेश चाहता था कि उसके मैच भारत में न होकर श्रीलंका में आयोजित किए जाए. इस पर ICC सहमत नहीं हुआ. बाद में बांग्लादेश की टीम को टी20 टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया.

पाकिस्तान ने इसका विरोध किया और अब उसने एक ऐसा फैसला लिया है जो उसके लिए ही समस्या खड़ी कर देगा. पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगा. यह मैच श्रीलंका में खेला जाना है.

इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि शीर्ष क्रिकेट संस्था (ICC) को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो.

गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, “बिलकुल, अगर आप आखिरी वक्त पर हटते हैं (मैच नहीं खेलते) तो यह एक बड़ा मुद्दा है. अगर पहले ही हट जाते तो बात अलग होती. लेकिन टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर हटना सही नहीं है. ऐसे में मुझे लगता है कि आईसीसी को दखल देना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए. मुझे नहीं पता कि वे क्या कार्रवाई करेंगे, लेकिन कई (क्रिकेट) बोर्ड शामिल हैं, इसलिए यह केवल एक व्यक्ति का निर्णय नहीं होगा. हालांकि, कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में कोई अन्य टीम ऐसा करने के बारे में सोचे भी नहीं.”

 

Hindi Post Dot In


The Hindi Post
error: Content is protected !!