UP: बनियान और गमछा पहन कर महिलाओं की फरियाद सुन रहे थे दरोगा जी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ एक्शन
यूपी के कौशांबी से एक वीडियो वायरल हुआ हैं जिसमें सब-इंस्पेक्टर रैंक का एक अधिकारी बनियान व गमछा पहन कर पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुन रहा हैं. वीडियो के सामने आने के बाद SP ने सब-इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.
वीडियो में पुलिस अधिकारी को बनियान-गमछा पहनकर पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुनते हुए देखा सकता है. वहीं, सामने तीन महिलाएं बैठी दिख रही हैं. बताया जा रहा है कि महिलाएं किसी बात को लेकर सिंघिया चौकी (कोखराज़ थाना क्षेत्र) पहुंची थीं जहां दरोगा कुर्सी पर बनियान और गमछा लपेटकर बैठे थे. जब महिलाओं ने दारोगा को इस हालत में देखा तो वो सन्न रह गई.
डीजीपी साहब, कौशांबी में दरोगा जी अर्धनग्न होकर सुनते हैं महिलाओं की फरियाद, वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की दरकार क्यों.? @dgpup@Uppolice @ADGZonPrayagraj @CMOfficeUP pic.twitter.com/WcYCKxxmVP
— Ds Yadav (@dsnetwork18) November 6, 2023
इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया. देर रात SP बृजेश श्रीवास्तव ने चौकी प्रभारी राम नारायण सोनकर को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्माको सौंप दी है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
