चार साल की बच्ची से सब इंस्पेक्टर ने किया रेप, भीड़ ने थाने से खींच कर उसे जमकर पीटा
सांकेतिक तस्वीर (हिंदी पोस्ट)
राजस्थान के दौसा से बड़ी खबर सामने आई हैं. यहां एक सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी पर चार साल की बच्ची से रेप करने का आरोप लगा हैं. उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं.
पुलिस उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को शुक्रवार को बहला-फुसला कर अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ कथित तौर पर दरिंदगी की. यह मामला राहूवास थाना क्षेत्र का हैं.
जब इस घटना के बारे में ग्रामीणों को पता चला तो वे आक्रोशित हो गए. थाने के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. गांव वालों ने आरोपी सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को थाने से खींच कर निकाला और जम कर पीटा. इस दौरान सब इंस्पेक्टर को सेवा से बर्खास्त करने की मांग की गई. साथ ही दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक मुआवजा दिए जाने की भी मांग रखी गई.
जंगलराज में इससे वीभत्स कुछ नहीं हो सकता
राजस्थान के दौसा में पुलिस सब इंस्पेक्टर ने एक 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है
हालात का अंदाज़ा लगाइए राजस्थान के 😔 pic.twitter.com/I1ExOyURZ0
— Laxmikant bhardwaj (@lkantbhardwaj) November 10, 2023
राजस्थान के DGP उमेश मिश्रा ने उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की बात कही हैं. उन्होंने कहा कि आरोपी को नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा. इस बीच राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है.
बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
