“…..चुनाव तो अपन ही जीतेंगे… फिर इनको भी समझ लेंगे कि कितनी गुंडागर्दी आपको आती है”, बीजेपी विधायक का चेतावनी भरा अंदाज, विरोधियों को दी धमकी

Sudesh Rai BJP (1)
The Hindi Post

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले की सीहोर विधानसभा से विधायक और बीजेपी प्रत्याशी का धमकी भरा अंदाज देखने को मिला हैं. सीहोर विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राय ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि विरोधियों को सरकार बनने के बाद देख लेंगे.

सीहोर विधान सभा से विधायक सुदेश राय ने लोगों को संबोधित करते धमकी भरे अंदाज में कहा, ”विरोधी तत्व ऐसे स्तर पर आकर चुनाव लड़ रहे हैं जैसे उनकी सल्तनत आज ही लुट गई हो. लेकिन चिंता मत करना चुनाव तो अपन ही जीतेंगे और सरकार भी अपनी ही आएगी, फिर इनको भी समझ लेंगे कि कितनी गुंडागर्दी आपको आती है. यह मेरी और मेरे परिवार की शराफत है कि 10 साल में इनका कुछ नहीं करा क्योंकि हम ऐसे लोग नहीं हैं. पर अब किसी ने आंख उठाई तो उसका जवाब भी ऐसा दिया जाएगा कि वो भी याद रखेंगे कि उनसे भी बड़ा कोई है…..”. देखें वीडियो.

विधायक सुरेश राय के धमकी और चेतावनी भरे अंदाज के यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!