सार्वजनिक समारोह में गले मिलने और चुंबन करने के आरोप में कॉलेज के दो स्टूडेंट्स निलंबित

lovers couple-g9816355b1_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

बेंगलुरु | एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दो स्टूडेंट्स का एक दूसरे को चूमने और गले मिलने का मामला सामने आया है. दोनों स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, पुस्तक विमोचन के एक कार्यक्रम में दोनों स्टूडेंट्स ने यह हरकत की. पुस्तक विमोचन के इस कार्यक्रम में कर्नाटक के विपक्ष के नेता सिद्दारमैया भी मौजूद थे.

लड़के के मुस्लिम और छात्रा के हिंदू होने के कारण मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया. सोशल मीडिया पर इस मामले की खूब चर्चा हो रही है.

‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए हिंदू कार्यकर्ताओं द्वारा लड़के को कथित तौर परजान से मारने की धमकी दी जा रही है.

मामले के सांप्रदायिक रूप लेने पर एक निजी कॉलेज के प्रबंधन ने बेल्थंगडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोनों छात्रों के खिलाफ ऑनलाइन अभियान चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है.

कॉलेज के प्रबंधक ने कहा कि घटना की जानकारी होने के बाद दोनों छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है. सूत्रों ने कहा कि दोनों छात्रों ने गले लगने और किस करने की हरकत उस समय की जब विपक्ष के नेता सिद्दारमैया बेलथांगडी शहर में एक पुस्तक विमोचन समारोह में भाग ले रहे थे. यह घटना पिछले हफ्ते हुई थी.

हालांकि, हिंदू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि केवल हिंदू छात्रा को ही कॉलेज से निलंबित किया गया था और मुस्लिम युवक पर कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!