आवारा कुत्तों ने छात्रा पर हमला कर नोच लिया उसका चेहरा, दो हिस्सों में फटा गाल, लगे 17 टांके

Stray Dogs (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

आवारा कुत्तों ने छात्रा पर हमला कर नोच लिया उसका चेहरा, दो हिस्सों में फटा गाल, लगे 17 टांके…..

 

कानपुर की एक छात्रा को आवारा कुत्तों का आतंक झेलना पड़ा है. जब छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी तब आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया. कुत्तों ने उसे सड़क पर गिरा दिया और उसके गाल को बुरी तरह नोच डाला. छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोग दौड़ पड़े जिसके बाद उसे बचाया जा सका.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं और उसके चहरे पर 17 टांके लगें हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 20 अगस्त को नगर के श्याम नगर इलाके में घटी थी.

यहां के निवासी आशुतोष ने मीडिया को बताया कि उनके दिवंगत भाई वीरेंद्र स्वरूप साहू का परिवार उनके साथ रहता है. उनकी 21 वर्षीय भतीजी वैष्णवी साहू बीबीए फाइनल इयर की छात्रा है. उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को जब वह कॉलेज से लौट रही थी उसी समय मधुवन पार्क के पास आवारा कुत्ते और बंदर आपस में लड़ रहे थे. इसी दौरान कुत्तों ने वैष्णवी पर हमला कर दिया. उन्होंने वैष्णवी के चेहरे को नोच डाला. उसके चेहरे से खून आने लगा. उसे तुरंत पास के एक अस्पताल में ले जाया गया. जहां उसे टांके लगे. जिस किसी ने भी वैष्णवी के घाव देखे वह सिहर उठा.

इस घटना से इलाके के लोग दहशत में है. उनके अनुसार, आवारा कुत्तों को पकड़ा जाना चाहिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा कुछ खा नहीं पा रही है इसलिए उसे लिक्विड पिलाया जा रहा है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!