जन्म देने वाली मां ने ही ली डेढ़ महीने के बेटे की जान, मासूम का रेता गला

Woman with knife in hand IANS (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

जन्म देने वाली मां ने ही ली डेढ़ महीने के बेटे की जान, मासूम का रेता गला…..

 

 

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां द्वारकापुरी इलाके में डेढ़ महीने के एक मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस को शक था कि हत्या बच्चे की मां ने ही की है, जिसने बाद में अपना गुनाह कबूल कर लिया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि मां की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह पहले भी बच्चे का गला घोंटने की कोशिश कर चुकी है. घटना के वक्त घर पर मां, उसकी डेढ़ साल की बेटी और देवरानी मौजूद थे. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.

दरअसल, द्वारकापुरी इलाके के पारदी डेरा में डेढ़ महीने के बच्चे की हत्या से सनसनी फैल गई है. मां ने ही अपने डेढ़ महीने के बेटे प्रियांश की गला रेतकर हत्या कर दी. घर में खून से लथपथ शव मिलने के बाद देवरानी ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसने पहले भी बच्चे का गला घोंटने की कोशिश की थी. एफएसएल टीम ने महिला के हाथों से खून के सैंपल लिए हैं. पूछताछ में मां ने हत्या की बात कबूल कर ली है.

पुलिस के मुताबिक डेढ़ महीने के बच्चे प्रियांश का शव गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे खून से लथपथ मिला. चीखती हुई बाहर गई बच्चे की मां नेहा ने अपनी देवरानी को बताया कि बच्चे के साथ कुछ हुआ है.देवरानी ने जाकर देखा तो प्रियांश का गला कटा हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम (FSL) मौके पर पहुंच गई. शुरुआती जांच में परिजनों ने बताया कि नेहा की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह पहले भी बच्चे का गला घोंटने की कोशिश कर चुकी है. पुलिस ने यह भी बताया कि परिवार एक डेरे में रहता है और नेहा की डिलीवरी डेढ़ महीने पहले जम्मू में हुई थी, जिसके बाद वे इंदौर आ गए.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!