हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी: झारखंड में एक व्यक्ति ने एक साथ दो प्रेमिकाओं से की शादी

0
407
प्रतीकात्मक इमेज/आईएएनएस
The Hindi Post

झारखंड के लोहरदगा से एक अजीब खबर सामने आई है। यहां के एक युवक ने दो लड़कियों के साथ सात फेरे लिए और उनकी मांग में सिंदूर भर दिया। अब यह शादी खूब चर्चा में है।

आइए आपको बताते है कि पूरा मामला है क्या? दरअसल, संदीप नाम का युवक एक लड़की के साथ पहले ही प्यार में था। दोनो लाइव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों का एक बेटा भी है।

इसी बीच संदीप को एक अन्य लड़की से प्यार हो गया। जब संदीप ने दूसरी लड़की से शादी की बात घर पर की तो बवाल हो गया। सब ने इसका विरोध किया। संदीप की पहली पार्टनर और उसके परिवार ने भी इसका जम कर विरोध किया।

सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)
सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

यह बात गांव के पंचायत में पहुंची जहां युवक की बात पर चर्चा हुई। युवक की जिद के आगे पंचायत को झुकना पड़ा। इसके बाद गांववालो की मौजूदगी में संदीप ने दोनों लड़कियों की मांग भरी और उनसे शादी की।

यह शादी भंडरा प्रखंड के बंडा गांव में रविवार को हुई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, संदीप कुसुम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में पिछले तीन सालों से था। इन दोनों के प्यार के बीच में स्वाति आ गई। संदीप को स्वाति से भी प्यार हो गया। स्वाति भी संदीप को अपना दिल दे बैठी।

इस पर गांव वालों ने पहले तो विरोध किया पर बाद में सब मान गए। सब की यह राय बनी की संदीप दोनों लड़कियों से शादी करे। दोनों लड़कियां भी इस बात पर राजी हो गई।

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)
सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

संदीप ने कहा उसको कुसुम और स्वाति दोनों से प्यार है और वो किसी को नहीं छोड़ सकता।

हालांकि हिंदू मैरिज एक्ट के तहत एक व्यक्ति एक समय पर एक ही शादी कर सकता है। पहले पार्टनर के होते हुए व्यक्ति दूसरी शादी नहीं कर सकता क्योंकि उसको गैर कानूनी माना जाएगा। संदीप ने शादी छुप कर नही बल्कि गांव वालों के सामने की। इसलिए यह शादी चर्चा में बनी हुई है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post