MP: कांवड़ यात्रा में पथराव, पुलिस बोली – CCTV फुटेज निकाल लिए है, कार्रवाई करेंगे

Police (1)
The Hindi Post

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सोमवार की रात को कावड़ यात्रा पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. एक बाइक में तोड़फोड़ भी की. पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.

जय हिंदू राष्ट्र की कावड़ यात्रा नगर भ्रमण पर निकली हुई थी. यात्रा महादेवगढ़ मंदिर जा रही थी. यात्रा में शामिल लोग नाचते गाते चल रहे थे. इसी दौरान कहारवाड़ी क्षेत्र से जब यह यात्रा गुजर रही थी, तभी असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. पथराव होते ही भगदड़ की स्थिति बनी और अफरा-तफरी मच गई.

असामाजिक तत्वों ने कुछ देर तक पथराव किया. इसके चलते सरकारी वाहन सहित कई वाहनों को छति हुई है. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. प्रशासन का कहना है कि किन लोगों ने पथराव किया है इसके लिए वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उपद्रवी लोगों की पहचान की जा रही है.

प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए कावड़ यात्रा पर पहले से ही ड्रोन कैमरे से नजर रखना शुरू कर दिया था, पुलिस बल मौके पर तैनात हैं, फिलहाल हालात नियंत्रण में है.

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में कहा, CCTV फुटेज निकाल लिए गए हैं. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

By IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!