शर्मसार करने वाली घटना: शराबी ने रोड पर महिला को निर्वस्त्र किया, पीड़िता 15 मिनट तक सड़क पर निर्वस्त्र खड़ी रही

Woman in distress

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

हैदराबाद | हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि हैदराबाद के बाहरी इलाके बालाजी नगर में नशे में धुत एक शख्स ने सड़क से गुजर रही एक महिला को निर्वस्त्र कर दिया.

यह घटना रचकोंडा पुलिस आयुक्तालय के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत बालाजी नगर बस स्टैंड के पास रविवार रात लगभग 8.30 बजे हुई.

आरोपी की पहचान पेद्दामरैया के रूप में हुई है. आरोपी ने न केवल महिला के साथ दुर्व्यवहार किया बल्कि उसे सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र भी कर दिया.

आदतन शराबी पेद्दामरैया के साथ उसकी मां भी थी और हैरानी की बात यह है कि उन्होंने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया. कुछ राहगीरों ने महिला को बचाने के लिए हस्तक्षेप करने के बजाय घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया.

आरोपी ने सड़क पर चलते समय महिला को गलत तरीके से छूकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया. जैसे ही महिला ने उसे धक्का देकर और तेजी से आगे बढ़कर खुद को बचाने की कोशिश की, तो क्रोधित पेद्दामरैया ने उन पर हमला कर दिया और उनके कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए. आरोपी की मां ने महिला को बचाने के लिए कुछ नहीं किया.

पेद्दामरैया ने बाइक से जा रही एक और महिला पर भी हमला करने की कोशिश की. पीड़िता करीब 15 मिनट तक सड़क पर निर्वस्त्र खड़ी रही. आरोपी के वहां से चले जाने के बाद कुछ लोग उनको बचाने के लिए आगे आए और पुलिस को सूचना दी. 28 साल की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

By IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!