यूपी के प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हंगामा, पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Stone pelting in Prayagraj (1)

पुलिस पर पत्थर चलते उपद्रवी

The Hindi Post

पैगंबर मोहम्मद पर पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ विरोध जारी है। हालांकि नुपुर अपना बयान पहले ही वापस ले चुकी है और उन्होंने माफी भी मांग ली थी।

अब खबर आ रही है यूपी के प्रयागराज से जहां जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी और हंगामा हुआ। प्रयागराज के अटाला में जब हंगामा होने लगा तो पुलिस ने रोकने की कोशिश पर आराजक तत्व पुलिस से ही भिड़ गए।

हमलावर हुई भीड़ ने पुलिस पर पत्थर चलाए और आगजनी भी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। देशी बमों से पुलिस पर हमला किया गया।

पुलिस ने लाठीचार्ज करके उपद्रवियों को खदेड़ा। स्थिति पर काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

ऐसी स्थिति को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स के साथ अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!