पैगंबर टिप्पणी विवाद : यूपी के प्रयागराज में हिंसा, कुछ जिलों में विरोध प्रदर्शन

Prayagraj
The Hindi Post

प्रयागराज/सहारनपुर | उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और सहारनपुर में पैगंबर पर भाजपा के पूर्व प्रवक्ताओं की टिप्पणी के विरोध को लेकर शुक्रवार को नमाज के बाद हिंसा और नारेबाजी की घटनाएं सामने आई है।

प्रयागराज के अटाला में नमाज के बाद परेशानी तब शुरू हुई जब प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग दिशाओं में जाने से रोकने की कोशिश की। हालांकि, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसकी जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

सहारनपुर में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के पूर्व प्रवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

इसी तरह के दृश्य मुरादाबाद और लखनऊ से सामने आए।

लखनऊ में, टीले वाली मस्जिद में हजारों प्रदर्शनकारियों को पुलिस बल द्वारा बैरिकेड्स पार करने से रोका गया।

अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि स्थिति में शांति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया हैं।

उन्होंने कहा कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अधिकारी सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखे हुए हैं।

राज्य के अन्य शहरों के कुछ इलाकों में नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में मुसलमानों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए।

कुछ जगहों पर मुस्लिमों ने अपनी मांगों को लेकर जिला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!