फ्लाइट में मचा हड़कंप, एक शख्स अचानक खड़ा होकर चिल्लाने लगा “… मैं अल्लाह का गुलाम हूं, क्या तुम अल्लाह के गुलाम हो?”, फ्लाइट को उतारा गया
सांकेतिक तस्वीर | Unsplash
मलेशिया एयरलाइंस का एक विमान सिडनी से कुआला लम्पुर (मलेशिया) जा रहा था. सब कुछ सामान्य था. अचानक एक यात्री हंगामा करने लगा.
फ्लाइट MH122 (मलेशिया एयरलाइन्स) दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) 194 यात्रियों और चालक दल के पांच सदस्यों को लेकर उड़ान भर चुका था. सफर जारी थी. तभी एक व्यक्ति खड़े होकर चिल्लाने लगा कि वह “अल्लाह का गुलाम” (Slave Of Allah) है.
यह शख्स अपना नाम भी बताता है. वो कहता है कि उसका नाम मोहम्मद है. मोहम्मद एक फ्लाइट अटेंडेंट से पूछता है कि क्या वो अल्लाह का गुलाम है. इस पर फ्लाइट अटेंडेंट ‘हां’ में जवाब देता है.
#Sydney Airport is suffering at the hands of this lunatic as he has taken #MH122 hostage. Praying for everyone’s safety and well being.
Where is Airport security?! Its been well over an hour since the plane has landed back!!! pic.twitter.com/rSWExD9EXm
— Jawad Nazir ✈ (@jawadmnazir) August 14, 2023
इससे फ्लाइट में हड़कंप की स्थिति बन गई. जो वीडियो ऑनलाइन आए हैं उनके अनुसार, यह शख्स फ्लाइट में मौजूद दूसरे लोगों से पूछता नजर आ रहा है कि क्या वो अल्लाह के गुलाम है.
इस स्थिति के सामने आने के बाद, फ्लाइट के कप्तान ने फैसला किया कि विमान को वापस सिडनी में उतारा जाए. इसके बाद फ्लाइट को सिडनी में उतार लिया गया.
#MH122
They have moved people away from the guy.#SydneyAirport pic.twitter.com/7owKzclwgr— Muhammad Zubair (@chzaib) August 14, 2023
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद, लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है.
#MH122 Police just hand cuffed this guy#SydneyAirport pic.twitter.com/QmfK6kcEHL
— Muhammad Zubair (@chzaib) August 14, 2023
रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर 3.47 बजे (स्थानीय समय) पर विमान सिडनी एयरपोर्ट पर उतर गया था. सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
