कार की छत पर खड़े होकर युवक ने हवा में उड़ाए नोट, लोगों में रुपए लूटने के लिए मची होड़
जयपुर | जयपुर की सड़कों का लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ की याद दिलाने वाला एक सीन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. कार के ऊपर खड़े एक युवक ने हवा में जमकर नोट उड़ाए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जहां रील लाइफ में एक्टर अनिल कपूर नोट (नगदी) जलाते नजर आए थे, वहीं रियल लाइफ में युवक लोगों के बीच नोट फेंक रहा था. लोग इन नोटों को खुलेआम लूट रहे थे.
अपने चेहरे को नकाब से ढके हुए व्यक्ति को एक मॉल के सामने लोगों पर नोट बरसाते हुए देखा गया. इसके कारण ट्रैफिक जाम हो गया.
युवक 20 मिनट तक बीच-बीच में 20 रुपये के नोट हवा में उड़ाता रहा. लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में भी कैद कर लिया. जीटी मार्केट के पास खुली चौकी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी ने युवक के बारे में जानकारी लेने की कोशिश नहीं की.
राजनेता ही नहीं पैसे तो जनता के पास भी है!
नोट उड़ाने का वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है, वायरल है। #Rajasthan #Jaipur #viralvideo pic.twitter.com/atMaAm1lCx
— Ankit Tiwadi (@ankittiwadi) October 3, 2023
इसके बाद युवक अपनी कार में बैठकर वहां से चला गया.
डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव के मुताबिक, “जवाहर सर्किल एसएचओ को वीडियो मामले की जांच करने के लिए कहा गया है. कार नंबर के आधार पर पुलिस युवक के घर पहुंची और उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.”
आईएएनएस
