पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक का निधन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने आए थे

Shyad Ali
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से दुखद खबर सामने आई है. बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक श्याद अली का निधन हो गया.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का स्वागत करने के बाद पूर्व विधायक श्याद अली की तबियत बिगड़ गई. तुरंत ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

जिले के कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्याद अली पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अखिलेश यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे. यही उनकी तबियत बिगड़ी और फिर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अचानक श्याद अली के सीने में दर्द हुआ था.

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याद अली को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से संवेदना प्रकट की.

बता दे कि श्याद अली साल 1991 में प्रतापगढ़ की बीरापुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!