सोनिया गांधी को दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sonia Gandhi (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वो दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट है.

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर हैं और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि उनका इलाज चेस्ट कंसल्टेंट अनूप बसु कर रहे है.

डॉ डीएस राणा (चेयरमैन, ट्रस्ट सोसाइटी, सर गंगा राम अस्पताल) के अनुसार, “श्रीमती सोनिया गांधी को 2 मार्च 2023 को चेस्ट मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है. उन्हें बुखार है. उनकी हालत अभी स्थिर है. डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!