हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए इन नेताओं पर पार्टी मेहरबान, लोक सभा चुनाव का दिया टिकट

BJP (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

आगामी लोक सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम है.

इस लिस्ट को देख कर पता चलता है कि बीजेपी ने अपने कई पुराने सांसदों को दोबारा चुनावी मैदान में उतारा है. पार्टी ने कई केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया है. इसके अलावा दूसरी पार्टियों से आए कई नेताओं पर भी दांव लगाया गया है. इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, रितेश पांडेय, गीता कोड़ा का नाम सबसे ऊपर है.

1- रितेश पांडेय

भाजपा में शामिल होते रितेश पांडेय (फाइल फोटो)
भाजपा में शामिल होते रितेश पांडेय (फाइल फोटो)

बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर 2019 में पहली बार यूपी की अंबेडकरनगर सीट पर रितेश पांडे ने चुनाव जीता था और सांसद बने थे. इस चुनाव में सपा- बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था. हाल ही में रितेश पांडे ने बसपा छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे. अब बीजेपी ने रितेश पांडेय को अंबेडकरनगर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है.

2- गीता कोड़ा

 बीजेपी में शामिल होती गीता कोड़ा (File Photo: X/Jharkhand BJP)

बीजेपी में शामिल होती गीता कोड़ा (File Photo: X/Jharkhand BJP)

झारखंड की 14 में से 11 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है. इनमें बीजेपी ने चार नए चेहरों को जगह दी है. इसमें सबसे ऊपर नाम है कांग्रेस से आई सांसद गीता कोड़ा. उन्हें बीजेपी ने सिंहभूम सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया है. वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं. 2009 में जब मधु कोड़ा को जेल जाना पड़ा, उस समय गीता कोड़ा ने राजनीति में कदम रखा था.

3- ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो: आईएएनएस)
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो: आईएएनएस)

ज्योतिरादित्य सिंधिया को 2019 के लोक सभा चुनाव में अपने संसदीय क्षेत्र गुना से हार का मुंह देखना पड़ा था. सिंधिया के सहयोगी रहे केपी यादव ने ही उन्हें चुनाव में मात दी थी. बाद में सिंधिया अपने विधायकों के साथ बीजेपी में चले गए थे. बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजकर सरकार में शामिल कर लिया था, लेकिन अब केपी यादव का टिकट काटकर बीजेपी ने सिंधिया को एक बार फिर गुना से उम्मीदवार बनाया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!