आसनसोल सीट से जिनको भाजपा ने बनाया था अपना उम्मीदवार उन्होंने चुनाव लड़ने से किया इंकार

Pawan Singh (1) (1)

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

भोजपुरी गायक पवन सिंह जिनको भाजपा ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल (Asansol) सीट से उम्मीदवार बनाया था, ने रविवार को घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पवन सिंह ने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…”

बता दे कि वर्त्तमान समय में आसनसोल सीट से अभिनेता और नेता शत्रुघन सिन्हा सांसद है. वह यहां से तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीते थे.

अगर पवन सिंह चुनाव लड़ते तो उनका सीधा मुकाबला शत्रुघन सिन्हा से होता. फिलहाल पवन चुनावी रेस से बाहर हो गए है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!