पहलगाम आतंकी हमले के संदिग्धों के स्केच जारी …..

sketch of three terrorists Pahalgam (1)
The Hindi Post

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि सात से आठ आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. अब उन आतंकियों का स्कैच भी सामने आया है. उनकी धर पकड़ की कोशिश जारी है. सोशल मीडया पर कुछ आतंकियों की तस्वीर भी सामने आई है जिनमें वो कुर्ता पजामा में दिखाई दे रहे हैं. अभी भी इन आतंकियों को संदिग्ध कहा जा रहा है क्योंकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 28 पर्यटकों की मौत हो चुकी है. आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है. इस बीच तीन आतंकियों के स्कैच सामने आए हैं. उनके नामों का भी खुलासा हुआ है. आदिल, आसिफ, सुलेमान ने पहलगाम में पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. 2 स्थानीय आतंकियों के भी वारदात में शामिल होने की खबरें हैं. अभी के लिए बड़े स्तर पर सेना का ऑपरेशन जारी है. आतंकियों को पकड़ने की कोशिश हो रही है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!