सो रहा था देवर, कमरे में चुपके से घुसी भाभी और कर डाला यह कांड, दर्द से चीख पड़ा….
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)
सो रहा था देवर, कमरे में चुपके से घुसी भाभी और कर डाला यह कांड, दर्द से चीख पड़ा….
यूपी के प्रयागराज से चौंकाने वाली मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट डाला. इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. उसकी जान पर बन आई.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, महिला फरार है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक का आरोपी महिला की बहन से कथित तौर पर अफेयर चल रहा था. उसने (युवक) उससे (युवती) शादी करने का वादा किया था पर कुछ समय पहले उसने शादी करने से इंकार कर दिया. इस पर महिला ने अपने देवर को समझाने की कोशिश की पर वो नहीं माना.
रिपोर्ट्स में आगे बताया गया कि युवक के अफेयर खत्म कर देने के कारण आरोपी महिला की बहन डिप्रेशन में चली गई. इसके बाद आरोपी महिला ने अपने देवर को सबक सिखाने की सोची.
16 अक्टूबर की देर रात को महिला दबे पांव अपने देवर के कमरे में घुसी और उसने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. उस समय युवक गहरी नींद में सो रहा था. वह दर्द से चीखने लगा. उसकी चीखें सुनकर परिवार के अन्य लोग कमरे में आ गए और उन्होंने देखा कि वह खून से लथपथ है.
परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसकी सर्जरी करनी पड़ी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक अब खतरे से बाहर है पर उसको पूरी तरह से ठीक होने में 6 महीने का समय लग सकता है.
Hindi Post Web Desk
