2 लाख के पार हुई चांदी, हुई यह कीमत…., अब क्यों बढ़े दाम ? जानिए वजह

SILVER

सांकेतिक तस्वीर : Chat GPT

The Hindi Post

2 लाख के पार हुई चांदी, हुई यह कीमत…., अब क्यों बढ़े दाम ? जानिए वजह

 

डिमांड बढ़ने और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद भारत में चांदी की कीमत पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गई है. MCX पर चांदी लगभग 1,600 रुपये उछलकर 2,00,510 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. वहीं सोना भी आज नया रिकॉर्ड बनाते हुए 2,500 रुपये की बढ़त के साथ 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

सोने-चांदी में यह तेज उछाल उस समय दर्ज हुआ जब भारतीय स्टॉक मार्केट बंद हो चुका था. आज शेयर बाजार भी मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ —
• निफ्टी 140 अंक चढ़कर 26,000 के ऊपर
• सेंसेक्स 450 अंक उछलकर 85,267 पर बंद

निवेशकों द्वारा कमोडिटी मार्केट में बढ़ते निवेश, अन्य धातुओं की मजबूती, भूराजनैतिक तनाव, अमेरिकी टैरिफ का असर और केंद्रीय बैंकों द्वारा भारी खरीद सोना-चांदी के दामों में तेजी का कारण हैं.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!