श्रद्धा हत्याकांड : मृतका के अवशेष बरामद करने के लिए पुलिस आफताब को फिर ले गई जंगल

Shraddha Murder Case (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस की एक टीम मंगलवार को दूसरी बार आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर के अवशेष बरामद करने के लिए महरौली (दिल्ली) वन क्षेत्र ले गई.

आफताब ने इस साल मई में श्रद्धा की हत्या कर दी थी और शव को 35 टुकड़ों में काट दिया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें वन क्षेत्र में कुछ हड्डियां मिली हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है. आरोपी को इसके पहले सोमवार को भी इसी वन क्षेत्र में ले जाया गया था.

पुलिस ने कहा कि 18 मई को अपनी 27 वर्षीय प्रेमिका के शव के टुकड़े करने के बाद आरोपी ने अगले दिन एक बड़ा रेफ्रिजरेटर खरीदा और अवशेषों को उसमें भर दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

आफताब कथित तौर पर अमेरिकी क्राइम शो ‘डेक्सटर’ से प्रभावित था, जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो दोहरी जिंदगी जीता है.

आरोपी श्रद्धा के शरीर के टुकड़े पॉलीबैग में भरकर रात दो बजे घर से जंगल के लिए निकल जाता था और वही फेंक कर घर लौट आता था.

मामला आठ नवंबर को तब सामने आया जब मृतका के पिता महाराष्ट्र के पालघर से महरौली थाने में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत लेकर आए. पुलिस ने मामले की जांच की और आफताब धरा गया.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!