श्रद्धा हत्याकांड : डेटिंग ऐप बम्बल से आरोपी आफताब की जानकारी मांगेगी पुलिस, इसी ऐप से मिले थे दोनों

Shraddha 3 (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस जल्द ही ‘बंबल’ (Bumble) डेटिंग ऐप को पत्र लिखकर, लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की प्रोफाइल के बारे में जानकारी मांगेगी. आफताब पर आरोप है कि उसने श्रद्धा की हत्या करके उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे. यह जानकारी सूत्रों ने दी.

सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला है कि हत्या के बाद आफताब बंबल डेटिंग ऐप के माध्यम से एक महिला से संपर्क में आया और उसे छतरपुर अपने घर ले आया. ऐसा तब हुआ जब श्रद्धा का शव घर में ही मौजूद था. श्रद्धा के शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके फ्रिज में रख दिए गए थे. इसी दौरान उस महिला का आफताब के फ्लैट पर आना हुआ.

जांचकर्ताओं ने कहा कि पुलिस टीम अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आरोपी के फोन को स्कैन कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बतायाा कि आरोपी आफताब संदेह के घेरे में आने से बचने के लिए श्रद्धा का इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा था. ऐसा उसने इसलिए किया ताकि सबको लगे कि श्रद्धा अपना सामान्य जीवन जी रही है.

18 मई को हुई श्रद्धा वॉकर की हत्या के आरोप में पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया.

इस बीच मृतका के परिजनों ने दावा किया कि आफताब उसके साथ मारपीट भी करता था.

मृतका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार परिवार उनके रिश्ते से असहमत था.

रिपोर्ट में कहा गया है कि बाद में श्रद्धा ने घर छोड़ दिया और आफताब के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी. कभी-कभी वह अपनी मां को बताती थी कि आफताब उसके साथ मारपीट करता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकी में कहा गया है कि 2020 में मां की मौत के 15-20 दिनों के बाद श्रद्धा ने अपने पिता को भी फोन कर यही कहा था (कि आफताब मारपीट करता है).

पिता ने एफआईआर में लिखवाया, “वह मुझसे मिली और जब मैंने उसे पूनावाला को छोड़ने और घर लौटने के लिए कहा, तो पूनावाला ने उससे (श्रद्धा) माफी मांग ली और वो फिर से उसके साथ चली गई. उसने (श्रद्धा ने) मेरे अनुरोध को नहीं सुना. मैंने नहीं चाहता था श्रद्धा उसके साथ जाए. इसके बाद मैंने उससे (श्रद्धा) बात करना बंद कर दिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!