“फ्लाइट में पोर्न दिखाया और फिर वह मुझे छूने लगा”: महिला ने जिंदल स्टील के CEO पर लगाया यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप

Inside Flight Unsplash

सांकेतिक तस्वीर | Unsplash

The Hindi Post

उद्योगपति नवीन जिंदल ने शुक्रवार को कहा कि अगर यह साबित हो जाता है कि जिंदल स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दिनेश कुमार सरावगी ने कलकत्ता-अबू धाबी फ्लाइट में गुरुवार को महिला का यौन उत्पीड़न किया है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर महिला ने एक पोस्ट लिख कर अपनी आपबीती बताई. महिला की पोस्ट के अनुसार, उनका यौन उत्पीड़न हुआ था. वह कलकत्ता-अबू धाबी (बोस्टन के लिए पारगमन) फ्लाइट में सफर कर रही थी जब उनका उत्पीड़न किया गया था.

नवीन जिंदल ने X पर महिला को जवाब देते हुए कहा, “… संपर्क करने और बोलने के लिए धन्यवाद! आपने जो किया उसके लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है और मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस तरह के मामलों के लिए हमारी नीति शून्य-सहिष्णुता की है.”

नवीन जिंदल ने आगे कहा, “मैंने टीम से मामले की तुरंत जांच करने को कहा है और उसके बाद सख्त और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.”

महिला के अनुसार, वह सरावगी के बगल में बैठी हुई थी.

पीड़ित महिला ने अपनी पोस्ट में बताया, “उनकी (दिनेश कुमार सरावगी) उम्र लगभग 65 वर्ष होगी. उन्होंने मुझे बताया कि वह अब ओमान में रहते हैं लेकिन अक्सर यात्रा करते हैं. उन्होंने मुझसे बातचीत की. वह राजस्थान के चुरू से है और उसके दोनों बेटे शादीशुदा हैं और अमेरिका में सेटल्ड है.”

“इस बातचीत के दौरान उन्होंने मुझसे पूछा कि मेरे क्या शौक है. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे फिल्में देखना पसंद है और मैंने इसका हां में जवाब दिया. फिर उन्होंने मुझे बताया कि उनके फोन में कुछ मूवी क्लिप हैं. उन्होंने अपने फोन में पोर्न दिखाया!”

मैं “सदमे और डर” में जम गई.

महिला ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “उन्होंने मुझे छूना शुरू कर दिया. मैं सदमे और डर में जम गई. मैं वहां से उठ कर वॉशरूम चली गई और एयर स्टाफ से शिकायत की. शुक्र है कि एतिहाद एयरलाइन्स की टीम सक्रिय थी और उन्होंने तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने मुझे अपने बैठने की जगह पर बैठाया और मुझे चाय और फल सर्व किए.”

महिला ने कहा कि वह शिकायत दर्ज नहीं करा सकी क्योंकि अगर वह ऐसा करती तो उनकी बोस्टन जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाती.

महिला ने कहा, “मुझे अगले गेट तक ले जाया गया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह (दिनेश कुमार सरावगी) मेरे पास न आ पाए. जब ​​पुलिस ने उनसे (दिनेश कुमार सरावगी) सवाल पूछे तो उन्होंने भी इनकार नहीं किया. मैं यह इसलिए साझा कर रही हूं क्योंकि मैं सभी को याद दिलाना चाहती हूं कि ऐसा कुछ किसी के साथ भी हो सकता है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!