मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, शिवपाल यादव का नाम भी शामिल

Shivpal Yadav (1)

शिवपाल यादव (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने पूर्व नेता शिवपाल सिंह यादव को स्टार प्रचारक बनाया है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच तल्खी के बाद यह पहला मौका है, जब शिवपाल यादव को स्टार प्रचारक बनाया गया है. मैनपुरी लोक सभा सीट से डिंपल यादव चुनावी मैदान में है.

इस महीने की शुरुआत में हुए लखीमपुर खीरी उपचुनाव में उनका नाम हालांकि स्टार प्रचारकों की सूची से गायब था.

सूची में परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी शामिल हैं जो सक्रिय राजनीति में हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

जाहिर है, अखिलेश यादव आगामी उपचुनावों में अपनी पत्नी डिंपल यादव की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. उनके पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण ऐसा करना उनके लिए जरूरी हो गया है.

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अन्य नाम है – किरणमय नंदा, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, आजम खान, जया बच्चन, नरेश उत्तम पटेल, स्वामी प्रसाद मौर्या, राजाराम पाल, तेज प्रताप यादव, धर्मेंद्र यादव. इस सूची में कुल 40 लोगों के नाम है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!