बिहार चुनाव: आईपीएस अधिकारी ने नौकरी छोड़कर इन दो सीटों से लड़ा चुनाव, हुई हार, मिले इतने वोट…

Shivdeep W Lande (1)

पूर्व आईपीएस ऑफीसर शिवदीप लांडे की फाइल फोटो / (Photo:Facebook/shivdeeplandeofficial)

The Hindi Post

बिहार चुनाव: आईपीएस अधिकारी ने नौकरी छोड़कर इन दो सीटों से लड़ा चुनाव, हुई हार, मिले केवल इतने वोट…

 

चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप डब्ल्यू लांडे एक बार फिर से चर्चा में हैं. दरअसल, पूर्व आईपीएस अधिकारी ने बिहार चुनाव लड़ा था. वह दो सीटों से चुनावी मैदान में उतरे थे- एक अररिया तो दूसरी जमालपुर लेकिन वह दोनों ही जगह से चुनाव हार गए हैं.

जमालपुर विधानसभा सीट पर जेडीयू के नचिकेता मंडल विजयी हुए हैं. उन्हें 96,683 वोट मिले हैं. इस सीट पर शिवदीप डब्ल्यू लांडे तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 15,655 वोट मिल हैं.

अररिया विधानसभा सीट पर इससे भी बुरा है. उन्हें यहां केवल 4,085 वोट मिले है. यहा से कांग्रेस के अबिदुर्रहमान विजयी हुए हैं. उन्होंने 91,529 वोट हासिल किए हैं. जनता दल यूनाइटेड की शगुफ्ता अजीम उपविजेता रहीं. वो 12,741 वोटों से हारी.

49 वर्षीय शिवदीप डब्ल्यू लांडे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े और दोनों ही सीटें हार गए.

इधर, पूरे बिहार में NDA ने विधानसभा की 243 सीटों में से 200 सीटों का आंकड़ा पार करते हुए एक प्रचंड जनादेश हासिल किया है जिसने महागठबंधन का लगभग सफाया कर दिया है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!