मुंबई से शिवसेना विधायक रमेश लटके का दुबई में निधन

Shiv Sena MLA Ramesh Latke
The Hindi Post

मुंबई | मुंबई से शिवसेना विधायक रमेश लटके का बुधवार देर रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शिवसेना सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने बताया कि उन्होंने 52 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन आधी रात के आसपास हुआ।

संजय राउत ने कहा, “मैंने कल शाम ही उनसे बात की थी, वह बिल्कुल ठीक थे और फिर आधी रात के आसपास यह दुखद खबर आई।”

रमेश लटके अपने परिवार के साथ दुबई गए थे। जब वह परिवार के सदस्यों के साथ खरीदारी कर रहे थे, तब उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके चलते उनका निधन हो गया।

राउत ने कहा, “हम उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाने का प्रयास कर रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दशक पहले एक साधारण शिवसैनिक के रूप में जीवन की शुरुआत करते हुए, रमेश लटके हमेशा सभी आंदोलन, अभियान और कार्यक्रमों में सबसे आगे रहे।

वह जल्द ही शिवसेना के प्रमुख बन गए, फिर बीएमसी के नगर निगम पार्षद चुने गए।

राजनीति करियर में वह आगे बढ़े और 2014 में अंधेरी पूर्व से विधायक चुने गए। उन्होंने उस वक्त एक मजबूत दावेदार और कांग्रेस मंत्री सुरेश शेट्टी को हराया था। 2019 में वह फिर से विधायक बने।

कई शिवसेना नेताओं और अन्य राजनेताओं ने रमेश लटके के निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!