बेटे आर्यन से जेल में मिले शाहरुख खान

Shahrukh meets Aryan in Jail
The Hindi Post

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन से मुंबई के आर्थर रोड जेल आज मिलने गए। जमानत न मिलने से आर्यन जुडिशल कस्टडी में है और इस समय आर्थर रोड जेल में बंद है।

जब से आर्यन खान, ड्रग्स केस में पकड़े गए है तब से यह पहली बार है कि उनकी अपने पिता शाहरुख से मुलाकात हुई। यह मुलाकात कुछ 15-20 मिनट चली। इस दौरान जेल के अधिकारी भी मौजूद थे।

शाहरुख की आर्यन से जेल में मिलने जाने वाली फोटोज़ और विंडोज़ वायरल हो गए है।

शाहरुख के जेल पहुँचने के समय, वहां मीडिया का बड़ा जमावड़ा था। पर शाहरुख को उनकी सिक्योरिटी टीम ने घेरे में ले लिया था।

एक मीडिया कर्मी ने शाहरुख से जाते समय यह सवाल किया कि “आपकी बेटे से क्या बात हुई है?”। पर शाहरुख चुप रहे और वहाँ से चले गए।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!