अनन्या पांडेय का लैपटॉप और फोन जब्त, पूछताछ के लिए पिता चंकी पांडेय के साथ पहुँची एनसीबी के ऑफिस
आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडेय से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस में पूछताछ की जा रही है। अनन्या अपने पिता चंकी पांडेय के साथ ब्यूरो के ऑफिस पहुँची। उनको जांच एजेंसी के ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
इससे पहले दिन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम अनन्या के घर गई थी। NDTV India की ख़बर के मुताबिक़, एनसीबी ने अनन्या का लैपटॉप और मोबाइल फ़ोन ज़ब्त कर लिया है।
अनन्या का नाम, दरअसल, आर्यन मामले में व्हाट्सएप चैट में आया था, इसके बाद जांच एजेंसी ने उनको तलब किया।
#WATCH | Mumbai: Actor Ananya Panday, her father Chunky Panday reach NCB office.
Ananya has been summoned by NCB for questioning. pic.twitter.com/SKiPf2S3P7
— ANI (@ANI) October 21, 2021
