एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, फ्लैट से चल रहा था “गंदा धंधा”, पुलिस ने इन चीजों को किया जब्त….

Sex Racket ChatGPT Image Dec 2, 2025, 03_58_11 PM 2 (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, फ्लैट से चल रहा था “गंदा धंधा”, पुलिस ने इन चीजों को किया जब्त….

 

वाराणसी पुलिस ने एक फ्लैट से चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. यह रैकेट स्पा सेंटर की आड़ में संचालित किया जा रहा था. पुलिस और SOG की संयुक्त छापेमारी में 9 लड़कियां और 4 लड़कों को पकड़ा है.

कैसे हुआ भंडाफोड़?

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि अपार्टमेंट में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. इसके बाद टीम ने छापेमारी की. मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन, ₹23,100 नकद बरामद किया गया है. पुलिस ने फ्लैट के साथ-साथ ‘मेलोडी स्पा’ को भी सील कर दिया है.

लड़कियां आती थीं आसपास के जिलों से

पूछताछ में पता चला कि रैकेट संचालक आसपास के जिलों से युवतियों को बुलाकर ग्राहकों से मोटी रकम वसूलते थे. पुलिस ने उसी रात महमूरगंज, भेलूपुर और कैंट क्षेत्र के कई अन्य स्पा सेंटरों पर भी कार्रवाई की.

सबूत एकत्र करने में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके से CCTV फुटेज जब्त कर ली है और मोबाइल डेटा का विश्लेषण जारी है. फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य सुरक्षित किए हैं ताकि आरोपियों के खिलाफ अदालत में ठोस मामला पेश किया जा सके.

फ्लैट किसके नाम पर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फ्लैट भाजपा नेत्री के पति के नाम पर रजिस्टर्ड है. घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post
error: Content is protected !!