सड़क पर बंद स्कूटर खींचकर ले जा रहा था युवक, अचानक हो गई मौत….., साइलेंट मौत का VIDEO देख रह जाएंगे सन्न
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
सड़क पर बंद स्कूटर खींचकर ले जा रहा था युवक, अचानक हो गई मौत….., साइलेंट मौत का VIDEO देख रह जाएंगे सन्न
इंदौर (मध्य प्रदेश) के जनता क्वार्टर क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 27 वर्षीय युवक विनीत की चलते-चलते अचानक मौत हो गई. विनीत अपनी पंचर एक्टिवा को धक्का लगाते हुए जा रहा था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घर से कुछ दूर पहुंचने पर उसे अचानक असहजता महसूस हुई. वह हांफने लगा और सांस लेने में तकलीफ महसूस करते हुए लड़खड़ाया कर गिर पड़ा. राहगीरों ने तुरंत मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बता दे कि इस दुखद घटना का वीडियो सामने आया है. दरअसल, यह हादसा उसी इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
एक और चलती-फिरती मौत, लेकिन किसे फर्क पड़ता है!
इंदौर में एक युवक की सड़क पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह दोपहिया वाहन पंचर होने पर उसे हाथ में ले जा रहा था। तभी अचानक गिरा और फिर नहीं उठा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना सोमवार की है। pic.twitter.com/pm8MDwkGK5— Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) December 2, 2025
जो वीडियो सामने आया है उसमें विनीत को गाड़ी को धक्का देते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वह कुछ सेकंड के लिए रुकता है और संभलता है. फिर वह वही गिर जाता है. प्रारंभिक जांच और डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार, विनीत की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है. परदेशीपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
कम उम्र में हुए इस साइलेंट हार्ट अटैक ने पूरे क्षेत्र के लोगों को हिला कर रख दिया है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि विनीत पूरी तरह स्वस्थ दिखता था. ऐसे में उसकी अचानक मौत ने सभी को सदमे में डाल दिया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
