सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेड पड़ी तो मचा हड़कंप, 4 युवतियों ….
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेड पड़ी तो मचा हड़कंप, 4 युवतियों ….
रोहतक के शहर के पालिका बाजार के नजदीक पुलिस ने रविवार शाम होटल एवरी डे में दबिश देकर देह व्यापार के आरोप में संचालक गौरव समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पुलिस ने चार महिलाओं को भी हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया. आरोप है कि चारों महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस ने होटल को भी सील कर दिया है.
एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली कि पालिका बाजार के नजदीक सिविल रोड के साथ गली होटल एवरी डे में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं. आर्य नगर व महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम तैयार की गई. इसके बाद एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया. इशारा मिलते ही टीम ने होटल में दबिश दी. दो घंटे की गहन जांच पड़ताल के बाद देह व्यापार के आरोप में चार महिलाओं को पकड़ लिया.
एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि होटल संचालक अवैध गतिविधियों में लिप्त था और बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवाया जाता था. हिरासत में ली गईं चार महिलाओं को पूछताछ के बाद छोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.
आर्य नगर थाना प्रभारी एसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया, “पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल एवरी डे में देह व्यापार कार्य कराया जा रहा है. पुलिस ने दबिश देकर चार महिलाओं को दबोचा है. साथ ही होटल संचालक गौरव सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.”
