इस महिला पर था 5 लाख का इनाम, पुलिस की सख्ती के चलते किया आत्मसमर्पण

Police (3)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

इस महिला पर था 5 लाख का इनाम, पुलिस की सख्ती के चलते किया आत्मसमर्पण…..

 

कोंडागांव | नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सक्रिय 5 लाख की इनामी महिला नक्सली गीता उर्फ कमली सलाम ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

पूर्वी बस्तर डिवीजन की टेलर टीम कमांडर (एलबीडी) रही गीता ने पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

महिला नक्सली गीता पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. पुलिस के अनुसार, लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों, संगठन के अंदर बढ़ते मतभेद और वरिष्ठ नेताओं के आत्मसमर्पण के कारण गीता ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया.

आत्मसमर्पण करने पर गीता को “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है. इसके साथ ही शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने की प्रक्रिया जारी है.

पिछले दिनों सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजापुर जिले में पांच लाख रुपए के इनामी नक्सली को मार गिराया था. पुलिस ने इस दौरान मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए थे.

सुरक्षा बलों को बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के गमपुर-पुरंगेल के जंगलों में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान नक्सलियों ने एसटीएफ और डीआरजी के जवानों पर फायरिंग कर दी. फायरिंग होते ही सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो घंटे में पांच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया.

मारे गए माओवादी की पहचान गमपुर निवासी आयतु पोड़ियाम (35) के रूप में हुई थी जो गंगालूर एरिया कमेटी का सदस्य था. माओवादी संगठन में आयतु एसीएम के पद पर था और गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय था जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम पुलिस ने घोषित कर रखा था.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!