सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आधी रात को हुई छापेमारी में 12 लड़कियां…..

ayodhya sex racket

छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस से बरामद युवतियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आधी रात को हुई छापेमारी में 12 लड़कियां…..

 

 

एक बार फिर पुलिस ने राम नगरी अयोध्या में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. अयोध्या में देर रात एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर 12 युवतियों को हिरासत में लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है. ये गेस्ट हाउस फतेहगंज चौकी से 500 मीटर दूरी पर है. छापेमारी का नेतृत्व सीओ सिटी ने किया.

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त गेस्ट हाउस में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है, जिसके आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की. फतेहगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर राणी सती गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था. सूत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया. जिसमें रैकेट में 12 युवतियाँ शामिल थी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

 

जानकारी के अनुसार, यह गेस्ट हाउस फतेहगंज चौकी से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित है. छापेमारी का नेतृत्व सीओ सिटी ने किया. मौके पर पुलिस ने मौके से कुछ अहम साक्ष्य जुटाए हैं और हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई है और पुलिस की सतर्कता के चलते अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!