बेटे के फॉर्म पर साइन करने स्कूल पहुंचे पिता की मौत, गिरे जमीन पर और चली गई जान….

Dead Body IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

बेटे के फॉर्म पर साइन करने स्कूल पहुंचे पिता की मौत, गिरे जमीन पर और चली गई जान….

 

 

बांदा के जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक अभिभावक हार्ट अटैक आने से बेहोश होकर गिर पड़े. विद्यालय स्टाफ ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वह अपने बेटे के स्कूल फॉर्म पर हस्ताक्षर करने गए थे.

अतर्रा थाना के बान बाबा का पुरवा निवासी 48 वर्षीय सुरेश शुक्रवार का छोटा बेटा अनूप दुरेड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ता है. शुक्रवार दोपहर वह बड़े बेटे आदित्य के साथ बाइक से विद्यालय गए थे. सुरेश को बेटे के स्कूल फॉर्म में हस्ताक्षर करने थे. उसी समय उन्हें पसीना आ गया और जमीन पर गिर गए. विद्यालय स्टाफ उन्हें तत्काल स्कूल वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया.

दिवंगत के पुत्र आदित्य ने बताया कि पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पद पर थे. मटौंध थाना निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी.


The Hindi Post
error: Content is protected !!