यूपी में सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला

IPS TRANSFER

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

यूपी सरकार ने शुक्रवार को चार पुलिस अधिक्षकों सहित सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. बदायूं के वरिष्ठ पुुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक लखनऊ, फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है. कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को बदायूं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया है.

वहीं भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक ओम प्रकाश सिंह-प्रथम को कासगंज का पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी को भदोही व गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!