यूपी के कानपुर में स्कूली बस पलटने से सात बच्चे, एक शिक्षक घायल

bas palat gai kanpur me (1)
The Hindi Post

कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को एक हादसा हो गया. यहां के थाना नवाबगंज अंतर्गत जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में सात बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले गया. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों की मदद की.

पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी ने बताया, “कानपुर स्थित थाना नवाबगंज के जीडी गोयनका स्कूल की बस की कमानी टूट जाने के कारण वह पलट गई. इस हादसे में सात बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. सभी को मामूली चोटें आई है. बाद में सब को डिस्चार्ज कर दिया गया. कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है.”

इस दौरान काफी अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस की रफ्तार काफी तेज थी. बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!