सीमा हैदर ने लगाए ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘भारत जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो हुआ वायरल

Seema Haidar (2) (1) (1)
The Hindi Post

जब से सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई है तब से उनके ही चर्चे है. सीमा और सचिन की जोड़ी को साथ में देख कर सब की अलग अलग राय है.

किसी को दोनों की जोड़ी पसंद नहीं आई, किसी के हिसाब से सीमा पाकिस्तान की जासूस है तो कोई कह रहा है कि सीमा और सचिन में गहरा प्यार है.

बहर-हाल, सीमा किस उद्देश्य से भारत आई है, क्या वो सचिन के प्यार में आई है या वो एक जासूस है इसकी पड़ताल सुरक्षा एजेंसिया कर रही है.

अब सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनको ‘भारत जिंदाबाद” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” कहते हुए देखा और सुना जा सकता है.

दरअसल, नॉएडा स्थित घर पर सीमा हैदर ने “हर घर तिरंगा” समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान, उन्होंने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “भारत जिंदाबाद” के नारे लगाए.

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!