कुर्सी पर बैठे सिक्योरिटी गार्ड को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत, पूरी घटना CCTV में हुई कैद
हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो जाने का एक और मामला सामने आया है. ताजा मामला गुजरात के महिसागर का है जहां एक सिक्योरिटी गार्ड को हार्ट अटैक आता है और उसकी जान चली जाती है. मामला खानपुर तालुका पंचायत का है. यह घटना शुक्रवार (16 फरवरी) की है.
यह दुखद घटना CCTV में कैद हो गई है. सामने आए VIDEO में देखा जा सकता है कि पंचायत चौकीदार रायजीभाई तराल ड्यूटी पर तैनात था. इसी दौरान उसे दिल का दौरा पड़ जाता है. वो अपनी कुर्सी से गिर जाता है और वही उसकी मौत हो जाती है.
सूचना मिलने पर खानपुर तालुका विकास अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचती है. कुछ समय बाद रायजीभाई तराल के शव को पोस्टमॉर्टेम हाउस में शिफ्ट कर दिया जाता है.
16 Feb 2024 : 🇮🇳 : The watchman of Khanpur Taluka Panchayat of Mahisagar was on duty.
The watchman sitting on the chair got a #heartattack2024💉, fell on the ground and died… #TsunamiOfDeath #LuciferShotWorking pic.twitter.com/fWLAQiDH36
— Anand Panna (@AnandPanna1) February 16, 2024
बता दे कि अचानक पड़ने वाले दिल के दौरे से मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई लोगों की जान गई है. कोई शख्स नाचते-नाचते गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई तो कोई जिम में वर्कआउट करते हुए इस दुनिया से चला गया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
