पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार ब्लास्ट, 9 की मौत, पुलिस जांच में जुटी
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि पटाखा फैक्ट्री के अलावा चार अन्य इमारतें नष्ट हो गई.
फैक्ट्री के मालिक की पहचान विजय के रूप में हुई है. यह फैक्ट्री शहर के वेम्बकोट्टई इलाके में स्थित थी.
घटना के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है.
पुलिस के मुताबिक, सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.
इस घटना में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
