चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा डेटा, देखें- राजनीतिक दलों को चंदा देने वाले दानदाताओं के नाम

Electoral Bonds
The Hindi Post

निर्वाचन आयोग यानि ECI ने गुरुवार को कहा कि उसने अपनी वेबसाइट पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा उपलब्ध कराए गए चुनावी बॉन्‍ड के आंकड़े अपलोड कर दिए हैं.

ECI ने एक बयान में कहा कि SBI से प्राप्त डेटा को उसकी वेबसाइट (ECI की वेबसाइट) पर अपलोड किया गया है.

एसबीआई से प्राप्त डेटा को https://www.eci.gov.in/candidate-politicalparty पर देखा जा सकता है.

एसबीआई द्वारा डेटा दो भागों में उपलब्ध कराया गया है.

भाग 1 में 337 पृष्ठ हैं, जिनमें एसबीआई से चुनावी बॉन्‍ड खरीदने वाली कंपनियों के नाम और प्रत्येक चुनावी बॉन्‍ड की राशि का उल्लेख है.

भाग 2 में 426 पृष्ठ हैं, जिनमें उन राजनीतिक दलों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने बॉन्‍ड प्राप्त किए हैं और प्रत्येक बॉन्‍ड को कैश कराए जाने की तारीख लिखी हुई है.

हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि किस कॉरपोरेट घराने ने किस राजनीतिक दल के लिए चुनावी बॉन्ड खरीदा.

चंदा देने वाली कंपनियों के नाम – 

चुनावी बांड के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों को दान देने वालों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, मेघा इंजीनियरिंग, टोरेंट पावर, भारती एयरटेल, डीएलएफ कमर्शियल डेवलपर्स, वेदांता लिमिटेड, सिप्ला, बजाज की कई संस्थाएं, अपोलो टायर्स, लक्ष्मी मित्तल, एडलवाइस हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, पीवीआर, केवेंटर, सुला वाइन, वेलस्पन, सन फार्मा, वर्धमान टेक्सटाइल्स, उत्कल एल्यूमिना, कैवेलियर ट्रांसपोर्टर्स, पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड, मुथूट फाइनेंस लिमिटेड, पेगासस प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड, फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड, जिंदल पॉली फिल्म्स लिमिटेड, नवयुग इंजीनियरिंग, ओरिएंट फैशन, प्राइम सेल्स कॉर्पोरेशन और आईटीसी लिमिटेड, शौर्यवीर कैरियर्स प्राइवेट लिमिटेड, द सुप्रीम इंडस्ट्रीज, ऐस कमर्शियल कंपनी आदि शामिल है.

चुनावी बांड के माध्यम से धन प्राप्त करने वालों में भाजपा, कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, बीआरएस, शिवसेना, टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस, द्रमुक, जद-एस, राकांपा, तृणमूल कांग्रेस, जद-यू, राजद, आप, जन सेना पार्टी और सपा शामिल हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!