भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ FIR, नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप

FIR (1) (2)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री 81 वर्षीय बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम और आईपीसी की धारा 354 (A) के तहत FIR दर्ज हुई है. यह FIR 17 वर्षीय एक किशोरी की शिकायत के बाद दर्ज की गई है. नाबालिग ने यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है.

यह FIR गुरुवार देर रात बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स में FIR के अनुसार रिपोर्ट किया गया है कि येदियुरप्पा पर POCSO अधिनियम की धारा 8 और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 A के तहत मामला दर्ज किया गया है.

BS-Yediyurappa_640x412

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 17 वर्षीय शिकायतकर्ता अपनी मां के साथ सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई.

सूत्रों ने बताया कि यौन उत्पीड़न की कथित घटना 2 फरवरी, 2024 को हुई थी. यह कथित घटना तब हुई थी जब शिकायतकर्ता और उनकी मां धोखाधड़ी के एक मामले में येदियुरप्पा से मदद मांगने गए थे.

येदियुरप्पा ने अभी तक इस FIR पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!