142 साल के बुजुर्ग की हुई मौत, 110 की उम्र में किया था आखिरी निकाह, बने थे पिता….

142 year old man dies in Saudi Arab

फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया

The Hindi Post

142 साल के बुजुर्ग की हुई मौत, 110 की उम्र में किया था आखिरी निकाह, बने थे पिता….

 

सऊदी अरब के अब तक के सबसे उम्रदराज माने जाने वाले व्यक्ति नासिर बिन रदान अल राशिद अल वदाई का 142 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके जनाजे की नमाज धाहरान अल जनूब में अदा की गई. उन्हें उनके पैतृक गांव अल राशिद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

उनके जनाजे में 7,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल वदाई का जन्म सऊदी अरब के एकीकरण से भी पहले हुआ था और उन्होंने किंग अब्दुल अजीज से लेकर वर्तमान सम्राट किंग सलमान तक के शासनकाल को अपनी आंखों से देखा था. उनका जीवन सऊदी अरब में एक सदी से अधिक समय तक चले राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक बदलावों का साक्षी रहा.

परिवार के अनुसार, नासिर अल वदाई ने अपने जीवन में 40 से अधिक बार हज यात्रा की थी और उन्हें गहरी धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता था. वह अपनी धार्मिक निष्ठा और सादगीपूर्ण जीवनशैली के कारण समाज में सम्मानित व्यक्तित्व थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आखिरी बार 110 वर्ष की उम्र में निकाह किया था जिसके बाद उनकी एक बेटी भी हुई. उनके परिवार में कुल 134 बच्चे और पोते-पोतियां हैं.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!