घर में अग्निकांड से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में बच्चे और महिलाएं शामिल

fire accident

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

घर में अग्निकांड से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में बच्चे और महिलाएं शामिल

 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नौहराधार में बीती रात को हुए भीषण अग्निकांड में दो परिवारों के छह लोगों की मौत हो गई है. इसमें पति पत्नी, मां और उसके तीन बच्चों की जिंदा जलने से जान चली गई. वहीं, एक शख्स घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए सोलन अस्पताल रेफर किया गया है. त्योहार पर ये सभी लोग मेहमान बनकर आए थे.

जानकारी के अनुसार, अंगीठी से भड़की आग और फिर सिलेंडर ब्लास्ट ने दो परिवार को लील लिया. अहम बात है कि ये दोनों परिवार मूल रूप से कहीं और के रहने वाले थे और मकर सक्रांति(स्थानी बोली में जिले माघ महीने का साझा) पर महेमान बनकर आए थे. अहम बात है कि माघ महीने में करीब एक महीने तक सिरमौर में माघी मेला मनाया जाता है और यहां पर मेहमानवाज का दौर चलता रहता है. गौर रहे कि माघी पर्व पर कविता और तृप्ता नाम की दो बहनें अपने पतियों और परिवार के साथ मायके आईं थी.

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग नौहराधार से 15 किमी दूर घंडुरी के तलागना गांव में मोहन सिंह के घर में सोए हुए थे और इस दौरान रात को अंगीठी से आग लग गई. आग लगने के बाद मकान में रखा सिलेंडर फट गया और किसी को भी निकलने का मौका नहीं मिला. घटना में केवल लोकेद्र सिंह को ही बचाया जा सका.

बताया जा रहा है कि शिमला के चौपाल के गांव बिज्जर (कुम्बडा़) के लोकेंद्र ठाकुर उर्फ छोटू की अपनी पत्नी कविता तथा तीन बच्चे के साथ मेहमान के तौर पर यहां आए थे. इस हादसे में उनकी पत्नी कविता और दो बेटियों सारिका, कृतिका और बेटे कृतिक की मौत हो गई है. इसके अलावा, पति नरेश कुमार और पत्नी तृप्ता टपरौली, राजगढ़ की भी जान चली गई है.

इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, अध्यक्ष राजीव बिदंल समेत कई कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने दुख जताया है. स्थानीय विधायक विनय कुमार ने भी घटना पर दुख जताया है और कहा कि वह अभी दिल्ली में हैं औऱ मौके के लिए रवाना हो रहे हैं.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!