सतीश कौशिक ने बिना शादी के प्रेग्नेंट हुई नीना गुप्ता को शादी करने का दिया था प्रस्ताव, मसाबा को देना चाहते थे अपना नाम

Satish Kaushik and Neena Gupta (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

हंसमुख मिजाज और हर दिल अजीज – सतीश कौशिक हम सब को छोड़कर दुनिया से जा चुके है. सतीश यारों के यार थे. अगर किसी दोस्त का बुरा वक्त आता था तो सतीश उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाते थे. यही वजह है कि फिल्म इंडस्ट्री से सरोकार रखने वाला हर शख्स आज उन्हें याद कर रहा है.

एक दौर था जब वह अपनी करीबी दोस्त नीना गुप्ता से शादी करना चाहते थे. वह पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं. सतीश कौशिक एक्ट्रेस नीना गुप्ता के काफी अच्छे दोस्त थे. ऐसे में जब सतीश को पता चला कि नीना बिना शादी के ही प्रेग्नेंट हो गई हैं तो अपनी दोस्त की मदद के लिए उन्होंने एक्ट्रेस के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था. इस बात का खुलासा खुद नीना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ में किया था.

उन्होंने लिखा है कि “सतीश कौशिक, मसाबा (नीना गुप्ता की बेटी) के पिता बनना चाहते थे”. इस महान कलाकार ने नीना गुप्ता से यह भी कहा था कि अगर बच्चा डार्क स्किन (सांवला) का पैदा होता है तो दुनिया वालों से बोल देना कि यह है मेरा बच्चा (सतीश कौशिक का) है और किसी को इस बात पर शक भी नहीं होगा.

जब इस प्रकरण पर सतीश कौशिक से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता की तारीफ करते हुए कहा था कि वह एक सच्चे दोस्त की तरह हमेशा उसके साथ खड़े रहना चाहते थे. सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता से यह भी कहा था कि वह जब चाहे बेहिचक उन्हें अपनी सारी परेशानियां बता सकती हैं और वह एक अच्छे दोस्त की तरह हमेशा उनके साथ खड़े हैं. नीना गुप्ता ने इस बात का जिक्र अपनी किताब में किया है और वह सतीश कौशिक को लेकर काफी इमोशनल भी हो गई थी.

नीना गुप्ता और सतीश कौशिक की दोस्ती करीब 48 साल पुरानी है. सतीश कौशिक और नीना गुप्ता की शादी तो नहीं हो पाई, लेकिन दोनों साल 1975 से अभी तक एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!