जिंदगी और मौत का आमना-सामना ! पिता बनने से कुछ घंटे पहले जवान ने छोड़ी दुनिया, अंतिम दर्शन के लिए स्ट्रेचर पर पहुंची पत्नी, रुला देगा घटना का VIDEO
बच्ची को जन्म देने के बाद स्ट्रेचर पर पति के अंतिम दर्शन करने पहुंची पत्नी / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
जिंदगी और मौत का आमना-सामना ! पिता बनने से कुछ घंटे पहले जवान ने छोड़ी दुनिया, अंतिम दर्शन के लिए स्ट्रेचर पर पहुंची पत्नी, रुला देगा घटना का VIDEO
सातारा (महाराष्ट्र) | आरे दरे गांव से सामने आई यह कहानी ऐसी है जो सुनने वाले को भीतर तक झकझोर के रख देगी. गांव की गलियों से तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जब अंतिम यात्रा पर निकला तो हर आंख नम हो गई, हर चेहरा शोक से भर गया. यह अंतिम विदाई भारतीय सेना के जवान प्रमोद जाधव को दी जा रही थी. उनका पूरा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ.
प्रमोद जाधव कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर लौटे थे. घर में उत्साह और उम्मीद का माहौल था क्योंकि उनकी पत्नी गर्भवती थी और परिवार को जल्द एक नए सदस्य के आगमन का इंतजार था. माता-पिता, पत्नी और रिश्तेदार भविष्य के सपनों में खोए हुए थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रमोद जाधव की अचानक मौत हो गई और परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं.
इस दुखद घटना को और भी भावुक बना देने वाला तथ्य यह रहा कि जवान की मौत के कुछ ही घंटों बाद उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया. एक ओर घर में नई जिंदगी आई तो दूसरी ओर उसी घर से एक जिंदगी हमेशा के लिए चली गई. यह जीवन और मृत्यु का ऐसा टकराव था जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया. जिस बच्ची को अपने पिता की गोद में खेलना था, वह जन्म लेते ही पिता के साये से वंचित रह गई.
आठ घंटे पहले जन्मी बेटी, स्ट्रेचर पर पत्नी… तिरंगे में लिपटे आर्मी जवान की अंतिम विदाई में फफक पड़े लोग…
महाराष्ट्र के सातारा में जब भारतीय सेना के जवान प्रमोद जाधव को अंतिम विदाई दी गई#Maharashtra | #IndianArmy | #LastRites | #ArmyJawan | pic.twitter.com/Gjf6nXYEwZ
— Saurabh Singh Rajput (@Saurabh_ABP) January 11, 2026
गांव में जैसे ही यह खबर फैली, शोक की लहर दौड़ गई. सेना और प्रशासन के अधिकारी अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए. सबसे भावुक दृश्य तब सामने आया जब प्रमोद जाधव की पत्नी को प्रसव के तुरंत बाद अस्पताल से स्ट्रेचर पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया. कमजोरी के बावजूद पति को आखिरी बार देखने की चाह उन्हें वहां खींच लाई. उनकी आंखों से बहते आंसू ने हर किसी को भावुक कर दिया.
इसके बाद केवल कुछ घंटे की नवजात बच्ची को पिता के पार्थिव शरीर के पास लाया गया. वह दृश्य ऐसा था जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भिगो दीं. मासूम बच्ची को दुनिया की कोई खबर नहीं थी लेकिन वह उस पिता के सामने थी जिसने देश की रक्षा की पर अपनी बेटी को कभी देख न सका.
Hindi Post Dot In
