“तू किसी और से बात कर रही है…”, इस शक में युवक ने किया यह काम….., हुआ सनसनीखेज खुलासा
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
“तू किसी और से बात कर रही है…”, इस शक में युवक ने किया यह काम….., हुआ सनसनीखेज खुलासा
श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग और नाराजगी के चलते की गई. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सरिया और लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है.
पुलिस के अनुसार, 1-2 जनवरी की रात शाहपुर बरगदवा गांव निवासी सुनीता की हत्या कर दी गई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने जोखवा बाजार निवासी आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि करीब आठ महीने पहले डीजे बुकिंग के दौरान उसकी पहचान सुनीता से हुई थी और दोनों के बीच बातचीत के बाद प्रेम संबंध बन गए थे. वह उससे शादी करना चाहता था और उस पर पैसे भी खर्च करता था.
#SP_Shravasti श्री राहुल भाटी के निर्देशन में थाना सिरसिया पुलिस टीम ने सनसनीखेज हत्या कांड का सफल अनावरण किया। घटना में संलिप्त शातिर अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त सरिया व लकड़ी के टुकड़े के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक की बाइट-#UPPolice pic.twitter.com/ettjNoHrTv
— Shravasti Police (@shravastipolice) January 10, 2026
बाद में आकाश को पता चला कि सुनीता की शादी कहीं और तय हो रही है और वह अन्य लोगों से भी बात करती थी. इसी बात से वह नाराज हो गया. 31 दिसंबर को वह पुणे से गांव लौटा. 1 जनवरी की रात उसने सुनीता से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन व्यस्त आने पर गुस्से में देर रात उसके गांव पहुंच गया.
आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने लकड़ी से गला दबाकर और सरिया से वार कर सुनीता की हत्या कर दी. बाद में उसने सबूत छिपाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
