TV एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत, को-स्टार्स ने जताया शोक

Vaibhavi Upadhyay (1)

Photo: Instagram/Vaibhavi Upadhyay

The Hindi Post

मुंबई | पॉपुलर TV शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में जैस्मीन की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. वैभवी के को-स्टार रूपाली गांगुली, सतीश शाह, देवेन भोजानी और जेडी मजेठिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, वैभवी कुछ समय से हिमाचल प्रदेश में थी. सोमवार को वो अपने मंगेतर के साथ घूमने निकली थी. दोनों बंजार की तीर्थन घाटी घूमने जा रहे थे. इसी दौरान, उनकी गाड़ी ने अचानक कंट्रोल खो दिया. गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में वैभवी की जान चली गई.

एक्सीडेंट की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस भी मौके पर पहुंची. काफी भीड़ जमा हो गई. इस घटना में वैभवी के मंगेतर की जान बच गई है. उन्हें हल्की चोटें आई है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

सतीश शाह ने ट्विटर पर लिखा, “वैभवी उपाध्याय उर्फ जैस्मीन हमारे सीरियल ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की बेहतरीन अदाकारा और हमारी सहयोगी आज स्वर्ग सिधार गई है. पूरी SvS टीम सदमें में है.”

वहीं जेडी मजीठिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “यकीन नहीं हो रहा है कि जिंदगी इतनी अनप्रिडिक्टेबल हो सकती है. एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस और खास दोस्त वैभवी उपाध्याय, जिन्हें ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की जैस्मीन के रूप में जाना जाता था उनका एक्सीडेंट हो गया है. परिवार उन्हें कल सुबह लगभग 11 बजे अंतिम दर्शन के लिए मुंबई लाएगा. रेस्ट इन पीस वैभवी.”

उन्होंने अंतिम संस्कार का विवरण भी साझा किया. अंतिम संस्कार बुधवार को बोरीवली पश्चिम में होगा.

वैभवी ने ‘सीआईडी’ और ‘अदालत’ समेत कई TV शोज में भी काम किया था. उन्होंने दीपिका पादुकोण की 2020 में आई फिल्म ‘छपाक’ से फिल्मी करियर की शुरूआत की थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!