संत परमहंस आचार्य का विवादित बयान, कहा – शाहरुख खान मिल जाए तो उसे जिंदा जला दूंगा

Paramhans Acharya 2 (1)
The Hindi Post

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ को लेकर विवाद जारी है. अब अयोध्या के संत ने एक विवादित बयान दिया है.

अयोध्या के संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा है कि फिल्म पठान में हिन्दू समुदाय की भावनाओं को आहत किया गया है.

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी सिनेमाघर में पठान फिल्म चली तो सिनेमाघर को ही जला दिया जाएगा. “.. अब साधु-संत जो सनातन विरोधी जिहादी है इनका वध करने के लिए तैयार है. अगर यह लोग इस फिल्म (पठान) को नहीं रोकेंगे तो निश्चित रूप से इन जेहादियों का वध हम लोगों के हाथों होगा.. जिस भी सिनेमाहॉल में यह मूवी दिखाई जाएगी उस सिनेमाहॉल को हम लोग फूंकेगे. हम यह भी अपील करेंगे कि जहां कही भी यह फिल्म लगे उस सिनेमा हॉल को फूंको…”

परमहंस आचार्य ने शाहरुख का पोस्टर भी जलाया.

इसके बाद उन्होंने कहा, “फिल्म पठान में भगवा रंग का अपमान किया गया है…. आज मैंने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है और मैं खोज रहा हूँ (शाहरुख खान को) की अगर जिहादी शाहरुख खान कही मिल जाए तो उसे मैं जिंदा जला दूंगा. “

महंत ने आगे कहा कि इस तरह की जो फिल्म बन रही है उसका पूर्ण रूप से बॉयकॉट होना चाहिए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!